कानपुर मे देश विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
क्राइम ब्रांच ने देश विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है
उसके पास से 78 डेस्कटॉप और 57 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं
कानपुर में क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है
पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड पुलकित द्विवेदी को ग्वालटोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके कई साथियों की तलाश अभी जा रही है
जानकारी के अनुसार यह गिरोह एक कॉल सेंटर चलाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था
पुलिस ने आरोपी के कॉल सेंटर से 78 डेस्कटॉप और सीपीयू तथा 57 मोबाइल फोन बरामद किए हैं
इस गिरोह में कुल 56 लड़कियां भी शामिल थीं जो ठगी में मदद करती थीं
साइबर टीम ने इस गिरोह के 4.5 करोड़ रुपये के खाते भी सीज कराए
