खबर जनपद शाहजहांपुर से दिनांक 23/11/25 को सुबह करीब 1बजे मैं कुछ शादी-समारोह, क्षेत्रीय कार्यकर्मों में सम्मिलित होने के बाद अपने घर लौटते समय कांठ रोड पर एक ओवरलोड भूसा ट्रॉली ने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे मेरी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर चालक लगभग 13/14 वर्ष का नाबालिग था घटना के बाद मैंने तुरन्त 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तुरंत ड्राईवर सहित ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को हिरासत में लेकर थाने में खड़ा कर लिया और मुझे पूरी तरह से न्याय देने ओर सुबह मुक़दमा दर्ज कराने का विश्वास दिलाकर घर भेज दिया दुर्घटना के कारण शरीर में कुछ गुम चोटें आई है लेकिन आप सभी के आशीर्वाद से मेरी जान बच गई है लेकिन कल सुबह जब मैं मुकदमा दर्ज कराने कांठ थाने पहुंचा तो ओवरलोड ट्रैक्टर और नाबालिग ड्राईवर दोनों थाने से रिहा हो चुके थे ट्रैक्टर मालिक से जानकारी लेने पर चला कि पुलिस को 5000/ रुपए की रिश्वत देकर ट्रैक्टर और नाबालिग ड्राईवर दोनों को छुड़ाकर ले गया है मैने इस बारे में थाना प्रभारी जी से बात की तो प्रभारी जी ने नाराज होकर मुझे धमकाते हुए कहा कि अगर दुबारा थाने में आया तो उल्टा मुकदमा तेरे खिलाफ लिखकर तुझे जेल भेज दूंगा रूपए 5000/ रिश्वत लेने वाली बात की सारी रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है कल शाम को जब हमने CO सदर साहब से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बताया तो CO साहब ने तुरन्त हमारा मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया लेकिन लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक मेरा मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया है अब थाना प्रभारी जी मेरी तहरीर से नाबालिग ड्राईवर का जिक्र हटाने का जोर दे रहे हैं
आप सभी साथी मुझे न्याय दिलाने हेतु मेरा मार्गदर्शन करने की कृपा करें।
