लोकेशन झाँसी
सुबह-सुबह झांसी कप्तान का बड़ा एक्शन, VIP गाड़ी और पुलिस कर्मियों की गाड़ियों के किए चालान झाँसी में पुलिस कप्तान का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। उन्होंने खुद सड़कों पर उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान न केवल आम जनता की, बल्कि पुलिसकर्मियों और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष की चार पहिया गाड़ी का भी चालान काटा गया।कप्तान ने साफ़ संदेश दिया कि कानून सबके लिए बराबर है। किसी भी वीआईपी या रसूखदार को बख्शा नहीं जाएगा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई। इस अनोखे अभियान ने जहाँ लोगों में हड़कंप मचा दिया, वहीं आम जनता ने पुलिस कप्तान के इस कदम की खूब सराहना की।।
रिपोर्ट मनीष नायक
