कानपुर मे दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाकों के बाद कानपुर हाई अलर्ट मोड पर है
मंगलवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने आलाधिकारियों के साथ शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की
उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का आश्वासन दिया साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को सूचना देने की बात कही
दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद कानपुर में रेलवे स्टेशन, होटल, मेट्रो स्टेशन, धर्मशालाओं में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है
इसके साथ ही अलग–अलग स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है
पुलिस कमिश्नर यतीमखाना, तलाक महल, बेकनगंज बाजार, रूपम चौराहा होते हुए हलीम कालेज तक पहुंचे
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से कहा कि आसपास खड़ी होने वाली गाड़ियों पर विशेष नजर रखें
बेकनगंज बाजार जब पुलिस कमिश्नर पहुंचे तो भारी पुलिस फोर्स देख लोग सहम गए जिस पर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से बात की
