
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
गोरखपुर, 11 नवम्बर, 2025ः पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम जारी
है। इसी क्रम में, सैंटियागो, चिली में 25 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफ.आई.एच)
जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2025 हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे की महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री हिना बानो का चयन हुआ है।
सुश्री हिना बानो के इस चयन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्री अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा श्री पंकज
कुमार सिंह एवं सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह तथा हॉकी कोच सदाब खान, अन्नु विश्वास, मुक्ता बारला एवं नरसा से जुड़े
हुए अन्य पदाधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनायें दी।
(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।
फोटो परिचय- फोटो संख्या 02 एवं 03- अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफ.आई.एच) जूनियर महिला हॉकी विश्व
कप-2025 हेतु चयनित पूर्वाेत्तर रेलवे की महिला हॉकी खिलाड़ी
सुश्री हिना बानो।
