
उत्तर प्रदेश में चालान बकाया वसूली को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में अब तक 27,01,786 ई-चालान जारी किए गए हैं, जिनकी कुल रकम 1,411.20 करोड़ रुपये है. इनमें से सिर्फ 19% राशि की ही वसूली हो पाई है, जबकि 81% चालान अब भी बकाया हैं. विभाग के मुताबिक 22,11,244 चालानों पर 790.45 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है.
बकाया चालानों में चार पहिया वाहनों पर 552 करोड़, दो पहिया पर 190 करोड़ और तीन पहिया वाहनों पर 48 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है. बकाया वसूली के लिए परिवहन विभाग ने अब सीधे वाहन मालिकों के मोबाइल पर नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. इसके लिए विभाग का ब्लूटिक सत्यापित व्हाट्सएप चैटबॉट इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि वाहन स्वामी को किसी फ्रॉड मैसेज का संदेह न हो.
