नमस्कार आप देख रहे हैं vs live news न्यूज़ चलिए रुख करते हैं एक बड़ी खबर की ओर
कानपुर में जलभराव को लेकर महापौर भड़क गईं और मौके पर मेट्रो अधिकारी को नाले में धकेलने की कोशिश की उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या हल न होने पर अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
कानपुर में बारिश से हुए जलभराव की शिकायत का संज्ञान लेते हुए महापौर प्रमिला पांडेय नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ चावला चौराहे पहुंचीं
मौके पर महापौर ने जनता की परेशानी देख सख्त तेवर दिखाए और नाराजगी में मेट्रो अधिकारी को नाले में धकेलने की कोशिश की
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या बनी रही तो मेट्रो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
महापौर ने कहा कि रावतपुर से मेट्रो निर्माण कार्य कर रही टीम ने गोविंदनगर को नरक बना दिया है
जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सुधार करें नहीं तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी
इसी तरह आप बने रहिए मेरे साथ और देखते रहिए वीएस लाइव न्यूज़ में क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें यूपी कानपुर से विनीत साहू की रिपोर्ट
