गेहूं पिसाने आई लड़की से बुजुर्ग दुकानदार ने की रेप की कोशिश VIDEO वायरल
सहारनपुर में एक बुजुर्ग द्वारा 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ
आरोपी ने आटा चक्की पर बच्ची को पकड़कर अश्लील हरकत की
सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की
फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी आटा चक्की पर आई बच्ची से पहले सामान्य बातचीत करता है
लेकिन मौका पाते ही वह मासूम को पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगता है
बच्ची बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है एक बार वह भागने में सफल भी होती है
लेकिन आरोपी उसे दोबारा दबोच लेता है इसके बाद वह उसे जबरन अंदर की ओर ले जाता हुआ नजर आता है
