दिनांक: 15 अगस्त 2025 राठीवास जाट गुरुग्राम
Joginder Singh // भारतीय जनता सन्देश
———————————————
लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “तीज से आज़ादी तक” का भव्य आयोजन[







15 अगस्त आजादी के पावन पर्व के अवसर पर लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “तीज से आज़ादी तक” विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने तीज के रंग, आज़ादी की भावना और जन्माष्टमी की उमंग को चार चांद लगाकर जीवत कर दिया। आज ही के दिन लक्ष्मी विद्यालय के NCC कैडेट्स ने पटौदी परेड में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ। नूंह बटालियन के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल अमित बिष्ट (सेना पदक से सम्मानित) मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और अपने प्रेरणादायी शब्दों से सभी को उत्साहित किया। कर्नल अमित बिष्ट के स्कूल पहुंचने पर पुष्प वर्षा एवं तिलक करके हार्दिक अभिनन्दन किया और चेयरमैन लक्ष्मी नारायण राठी ने शाल उड़ा कर सम्मानित किया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल मंजूषा धवन ने बु्क्के देकर सम्मानित किया। बच्चों के साथ स्कूल में पहुंचे अभिभावक गण और BJSNEWS ने इस कार्य की बहुत सराहना की । यह आयोजन सफल शानदार और बहुत ही प्रसन्शनीय आयोजन रहा !
#IndependenceDay2025 #independence #BreakingNews #gurugramnews #HaryanaNews #JoginderKataria #haryana BJSNews भारतीय जनता सन्देश
