



गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व ! नानक का उपदेश एवं ओंकार परमेश्वर एक है हम सब उसके बंदे हैं। कीरत करो नाम जपो बंद छको , महान विचारों के हिंदू हिंदुओं के गुरु, मुसलमान के पीर ,सिंधियों के भूले लाल व सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सबको लख-लख बधाइयां ।
गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव । m3m मरीना समिति सेक्टर 68 गुड़गांव में सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया । गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ । सुखमणि साहिब पाठ हुआ । प्रभात फेरी गुरुद्वारा नानक दरबार सेक्टर 67 से आई, मरीना कि संगतों ने बड़ी श्रद्धा से स्वागत किया । शब्द कीर्तन के उपरांत गुरु का लंगर बेअन्त बांटा गया । मरीना सिख कमेटी के श्री अवतार सिंह माथारू , मनजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह जी , BPS ओबेरॉय गुप्ता जी, मनजीत ओबेरॉय , रूबी माथारू ने बहुत ही सुचारू रूप से कार्यक्रम किया ।
इस कार्यक्रम की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है BJS न्यूज़ इस कार्य की बहुत सरहाना करता है और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी को पुन: बहुत-बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद एवं कृपा आप सभी पर बनी रहे
