





गुरुग्राम: में पूर्व पार्षद रमा रानी राठी के मार्गदर्शन में । सामूहिक करवा चौथ पूजा का हुआ आयोजन ।
आज डीएलएफ फेज 1 एफ ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर हॉल में सामूहिक करवा चौथ पूजा का आयोजन हुआ!
इस आयोजन में सर्वधर्म और सर्वजाति की महिलाएं एकत्रित हुई ।
यह कार्यक्रम पूर्व पार्षद रमा रानी राठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । यह आयोजन समाजसेवीका अंबिका सचदेवा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
करवाचौथ का कार्यक्रम लगभग सायंकाल 3:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक चला।
इस आयोजन में पंडिताइन दीपा शर्मा व सीमा शर्मा ने सभी को करवा चौथ व्रत की कथा सुनाई गई ।
इस आयोजन में 51- 51 महिलाओं के समूह में वृताकार बैठ कर ,सभी महिलाओं ने सम्पूर्ण विधि विधान से करवा चौथ की पूजा व कथा सुनी !
कथा दो पंडिताइन द्वारा सुनाई गई ।
इस आयोजन में 51-51 के 11 समूह अर्थात 551 महिलाओं ने करवा चौथ पूजन एवं कथा सुनी !
यहां पर उपस्थित अंबिका सचदेवा ने समस्त महिलाओं को हैप्पी करवा चौथ ऑल ऑफ यू कहते हुए सभी के पति की लंबी उम्र एवं सुखमय जीवन की कामना की ।
इसी मौके पर पूर्व पार्षद रमा रानी राठी ने एकत्रित महिलाओं के समूह को करवा चौथ की बधाई दी,और सभी के जीवन में सुख समृद्धि और पति-पत्नी का प्रेम हमेशा बना रहे और सभी के जीवन की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस आयोजन में आई हुई महिलाओं ने सभी ने ग्रुप फोटो खिंचवा और सभी सामूहिक कथा सुनकर के बहुत प्रसन्न हुई और एक दूसरे को भी करवा चौथ की बधाइयां दी और पूर्व पार्षद राम रानी राठी का बहुत-बहुत आभार जताया।
