मुख्य संवाददाता: Joginder Kataria
कानपुर के महाराजपुर थाने और सरसौल चौकी के पांच दरोगा दो सिपाही लाइन हाजिर
मारपीट, वसूली और धमकाने के मामले में एसीपी कैंट जांच कर रही। मंगलवार और बुधवार को दोनों कारोबारियों के वीडियो वायरल हुए थे
इनके खिलाफ कई वीडियो वायरल हुए जिसमें दो युवकों ने मारपीट करनेbवसूली और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मियों ने ही एक दूसरे के खिलाफ शिकायत के लिए वीडियो वायरल कराए हैं
जिसके बाद सातों को लाइन हाजिर कर दिया गया मारपीट, वसूली और धमकी देने की जांच चल रही
यह पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर
दरोगा प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, विष्णु कुमार, रवि शंकर, शैलेंद्र सिंह और सिपाही बंटी कुमार व सुल्तान सिंह शामिल हैं।
