कन्नौज: सिरफिरे आशिक ने । प्रेमिका के बेटे को गन पॉइंट पर बनाया बंधक। @bjsnews.
सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के बेटे को गन पॉइंट पर बनाया बंधक
यूपी के कन्नौज स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में महिला के सिरफिरे आशिक ने उसके बेटे को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया
करीब 6 घंटे तक अफसरों से लेकर पुलिस कर्मी युवक को समझाते रहे
एसओजी टीम ने युवक को बातों में फंसाकर पहले किसी तरह बच्चे को छुड़वाया
जैसे ही एसओजी टीम कमरे के अंदर घुसी उसने फायर कर दिया
गोली से बचने के प्रयास में एसओजी प्रभारी के हाथ चोट लग गई एसओजी टीम ने युवक के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया
लोगों की सूचना पर करीब 12.30 बजे डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया
एएसपी अजय कुमार, सीओ सुरेश मलिक ने दरवाजा खुलवाने के कई घंटों तक प्रयास किए
पुलिस घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची एएसपी ने बताया कि युवक ने बच्चे को तमंचे के बल पर बंधक बनाया था
पुलिस टीम की सूझबूझ से बच्चे को सकुशल बंधक मुक्त कराया गया है
पुलिस की गोली से युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
