
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-06
Bhaskar Tiwari ki Riport
गोरखपुर, 12 सितम्बर, 2025: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर द्वारा 12 सितम्बर, 2025 को परिचालन विभाग एवं वाणिज्य विभाग में समीक्षा बैठक की, साथ ही नवीनीकृत कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबन्धक ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा प्रदान करना रेलवे की प्रमुख प्राथमिकता है, साथ ही ट्रेनों का बेहतर समय-पालन भी सुनिष्चित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मोबाइल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिये विषेष प्रयास किया जाना चाहिये। स्टेषनों पर लगे ‘‘एक स्टेषन-एक उत्पाद‘‘ को भी बढ़ावा देने का कार्य किया जाना चाहिये जिससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिल सके।
बैठक में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक श्री अनूप सतपथी ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेषन के माध्यम से परिचालन विभाग की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर प्रकाष डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पर सुविधाजनक यात्रा सुनिष्चित करने के उद्देष्य से 72 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस टेªनों को 96 आधुनिक एल.एच.बी. रेक द्वारा चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के पास अब केवल 13 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस टेªनें ही परम्परागत रेक से चलाई जा रही है, इसको भी एल.एच.बी. कोच में परिवर्तित करने की योजना बनाई गई है।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्री प्रकाष चन्द्र जायसवाल ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेषन के माध्यम से वाणिज्य विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाष डाला।
समीक्षा बैठक में परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।
फोटो परिचय- फोटो संख्या-06 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुये महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर।
