
*लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।*
Bhaskar Tiwari
कानपुर देहात में लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी द्वारा आयोजित “गुलामी छोड़ो, समाज जोड़ो” जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में जनपद इटावा पहुंचने पर NH2 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हरीश नायक बंजारा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव माननीय गिरीश नायक बंजारा जी, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री, माननीय प्रेम सिंह जी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य माननीय सुभाष चंद्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय जय प्रकाश फौजी जी, प्रदेश सचिव माननीय राधेश्याम जी, प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल माननीय सोनू निगम जी का प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा माननीय प्रदीप सिंह बघेल जी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष इटावा माननीय धर्मेंद्र कुशवाह जी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति जाति मोर्चा माननीय शिवकिशोर कोहली जी एवं पार्टी के देवतुल्य कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हरीश नायक बंजारा जी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी से पार्टी की नीतियों और पार्टी के विस्तार पर जोर देते हुए सभी को आगाह किया सभी लोग पार्टी की मजबूती में लग जाएं।
लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी का “लक्ष्य 2027 मे सत्ता” को लेकर स्पष्ट संदेश है।
पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुत ही मजबूती से चुनाव मैदान में होगी।
इसलिए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में लगे जिससे आगे आने वाले समय में पार्टी मजबूती से अपना परचम लहराय।
अन्य पार्टियों द्वारा लगातार शोषण, अत्याचार एवं अपने आप को ठगा महसूस करने वाले सभी वंचित समाज की लड़ाई हम लड़ने का कार्य करेंगे और उन्हें हक हिस्सेदारी अधिकार सम्मान दिलाना ही हमारा लक्ष्य है।
