
*BREAKING NEWS*
*चण्डीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता*
हरियाणा भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्याओं से जूझ रहा है- मुख्यमंत्री
सरकार भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की निरंतर कर रही है निगरानी- मुख्यमंत्री
हमने बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला – मुख्यमंत्री
आज तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रदेश के 2897 गांवों के 169738 किसानों ने 996701 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया – मुख्यमंत्री
हमने बाढ़ व जलभराव से ग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत राहत के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं- मुख्यमंत्री
इन सभी क्षेत्रों में राहत कार्य निरंतर चल रहा है- मुख्यमंत्री
तत्काल राहत उपायों के लिए जिलों को आरक्षित निधि के रूप में कुल 3 करोड़ 6 लाख रुपये स्वीकृत किए – मुख्यमंत्री
मुझे दुख है कि मकान ढहने से प्रदेश के 12 लोगों की जान चली गई – मुख्यमंत्री
इनमें जिला फतेहाबाद व भिवानी में तीन-तीन, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में दो-दो और हिसार व फरीदाबाद में एक-एक व्यक्ति शामिल – मुख्यमंत्री
उनके शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 48 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता भी जारी की गई – मुख्यमंत्री
बाढ के कारण यदि लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा तो हम ऐसे लोगों के लिए राहत शिविर लगाएँगे – मुख्यमंत्री
जिन क्षेत्रों में पानी भरा वहां खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है- मुख्यमंत्री
ऐसे क्षेत्रों में हरे चारे की कमी हुई तो इस समस्या को दूर करने के लिए हम उन जिलों से सूखा चारा मंगवाएंगे- मुख्यमंत्री
जलभराव वाले क्षेत्रों में गिर गए अथवा आंशिक नुकसान वाले मकानों का हम एक सर्वे करवाकर मकानों के नुकसान की भरपाई करेंगे- मुख्यमंत्री
हमने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीमें भेजकर उनकी चिकित्सा के व्यापक प्रबंध किये – मुख्यमंत्री
अब तक 135 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 376 शिविर चल रहे हैं- मुख्यमंत्री
हमने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर और पंजाब को 5 करोड़ रूपये की मदद की थी – मुख्यमंत्री
आज हिमाचल प्रदेश के लिए हमारी सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी- मुख्यमंत्री
आज अनौपचारिक रूप से कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकर हरियाणा में बाढ़ के हालातों पर चर्चा की- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया- मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा- मुख्यमंत्री
हमारे सभी विधायक और समर्थित विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ राहत के लिए देंगे – मुख्यमंत्री
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से मदद का भी आग्रह किया- मुख्यमंत्री
जो मकान मालिक 20 साल से अगर एक जगह पर बैठा है और उसकी छत को नुकसान हुआ है तो उसकी सहायता भी सरकार करेगी – मुख्यमंत्री
