झाँसी ब्रेकिंग: कटेरा कस्बा के सुरईपुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत | Joginder Kataria | @bjsnews.
कटेरा कस्बा के सुरईपुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।
झाँसी ब्रेकिंग्
कटेरा कस्बा के सुरईपुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।
झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र के कस्बा सुरईपुरा में विगत देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कटेरा के कस्बा सुरईपुरा में 32 वर्षीय सरोज अहिरवार पत्नी साजन अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साजन अहिरवार बाजार गए हुए थे। लौटकर आने पर उन्होंने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने सरोज को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं मंगलवार की सुबह 11 बजे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर हत्या की है।जबकि सास का कहना है कि घटना के समय वह दिल्ली में थी और घर पर केवल बेटा, बहू और पति मौजूद थे। पति-पत्नी के बीच विवाद की भी बात सामने आई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता मनीष नायक
