
आज दिनांक 31 अगस्त 2025 विमुक्त जाति दिवस समाज कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश कि तरफ से भागीदारी भवन लखनऊ में बड़े पैमाने पर मनाया गया जिसमें
मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरमामयी उपस्थिति हुई
विशिष्ट अतिथि माननीय श्री असीम अरुण जी समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार
विशिष्ट अतिथि माननीय श्री संजीव कुमार गोंड राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार
विशिष्ट अतिथि माननीय श्री नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
कार्यक्रम आयोजक रविंद्र कुमार बारा प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त घुमंतू व अर्ध घुमंतु जनजाति संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ
कार्यक्रम संयोजक अब्दुल गनी बंजारा
राष्ट्रीय संयोजक वा प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच प्रदेश उपाध्यक्ष (डी एन टी) बंजारा समाज अमेठी उत्तर प्रदेश
31 अगस्त मनाया क्यों जाता है विमुक्त घुमंतू जनजातीयों के लिए इतिहास में घुमंतू जनजातियों पर 1871 में जराईम पैसा जन्मजात अपराध एक्ट ब्रिटिश सरकार ने इन घुमंतू व अर्ध घुमंतु जनजाति पर लगाया गया था क्योंकि घुमंतू जनजाति के लोग ब्रिटिश सरकार के सामने आत्म सम्मान के लिए हिंदुस्तान के सम्मान के लिए उनसे समझौता नहीं किए थे और बंजारा समाज और जितनी भी जनजाति समाज के लोग मिलकर हिंदुस्तान के लिये गोरिल्ला युद्ध अंग्रेजों से लड़कर भागाने का काम किया था सबसे ज्यादा खतरा अंग्रेजों को घुमंतू जनजाति के समाज से था क्योंकि तीर कमान लाठी और डंडे जैसी सारी कलाएं घुमंतू जनजाति के अंदर पाई जाती थी जनजाति के लोग शुरू से ही मुगलों को और अंग्रेजों को हिंदुस्तान से भगाने का काम किया
बड़ी मेहनतों के बाद घुमंतू जनजातियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक बहुत बड़ा तौफा दिया और मंच से ही ऐलान किया उत्तर प्रदेश में घुमंतू जनजाति आयोग बनाने का आदेश माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिया साथ ही साथ प्रदेश में जहां-जहां भी बंजारा विमुक्त जनजाति व घुमंतू जनजाति के लोग हैं उन सभी को पट्टा देने का काम उत्तर प्रदेश सरकार करेगी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा यह प्रोग्राम माननीय श्री असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार की अगवाई में हुआ वहीं मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक रविंद्र कुमार बारा वा कार्यक्रम संयोजक अब्दुल गनी बंजारा ने बहुत-बहुत धन्यवाद आभार प्रकट किया भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश सरकार को और माननीय मंत्री श्री असीम अरुण जी को
