वाराणसी पहुंचें बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए आचार्य ने कहा जिस देश का राजा सनातनी होता है उस देश की प्रजा भी सनातनी हो जाती है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है
बांगलादेश और नेपाल की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए आचार्य ने कहा कि वर्तमान में हिंदू त्व कि सोच रखने वाले प्रखरता से आगे आ रहे हैँ,नेपाल और भारत दोनो हिंदू राष्ट्र घोषित हो हम ऐसा चाहते हैँ
बीजेपी के लिए कथा करना और सत्ता के पक्ष में बोलना जैसे आरोपों का खंडन करते हुए आचार्य ने कहा जिसे जो कहना है कहने दें, आरोप तो मीडिया पर भी लग रहे हैँ कि गोदी मीडिया है
हनुमान कि भक्ति से जोड़ लोगों का भविष्य सुंदर और अच्छा बनाना ही हमारा सदैव प्रयास रहा है,हम कोई चमत्कार नही करते है : आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री
किसी कि माँ हो वाह सदैव आदरणीय है और किसी कि मां के लिए ऐसे वचन बोलना उसकी धूर्ता का परिचायक है, पीएम मोदी की मां के लिए बिहार में बोले गये अभद्र भाषा पर आचार्य ने कहा
