

axmi Sr.Sec.School Rathiwas Jat के NCC कैडेट्स को पटौदी में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने पटौदी में आयोजित परेड में गर्व से भाग लिया। इस कार्यक्रम में पटौदी ब्लॉक की माननीय विधायक श्रीमती बिमला चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के समर्पण और अनुशासन की सराहना की और उन्हें सम्मान स्वरूप ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया।
