बुलन्दशहर खुर्जा पुलिस व बदमाश संग हुई मुठभेड में शातिर बदमाश सोनू अवस्था में गिरफ्तार
*बुलंदशहर मे लंगड़ा ओपरेशन लगातार जारी*
बता दे की आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
उसी क्रम में आज सुबह तड़के में उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा पुलिस- स्वाट टीम व शातिर बदमाश सोनू सक्सैना संग हुई मुठभेड में सोनू हुआ लंगड़ा, सोनू सक्सैना अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और उसके 1 अन्य साथी अंकित को दौड़ भागकर गिरफ्तार कर लिया।
सी0ओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की आजकल उ0प्र सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला कप्तान दिनेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
उसी क्रम में आज सुबह तड़के मे जब खुर्जा पुलिस मुड़ाखेड़ा के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक कार में 2 संदिग्ध आते दिखाई दिये तो उनको रुकने का ईशारा किया तो वह वापस भागने लगे तो पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उन्होने पुलिस से अपने आप को घिरा जानकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी व आत्मरक्षा हेतू फायरिंग की तो शातिर बदमाश सोनू के पैर मे गोली लगने से सोनू घायल हो गया ओर उसके अन्य साथी अंकित को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया और इनसे पूछताछ की तो इन्होने अपना नाम सोनू सक्सैना दिल्ली निवासी बताया और आरोपीयो के कब्जे से 5200 रुपये, अवैध तमंचा व जिंदा खोका कारतूस,1 जोडी सोने की झूमकी, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब , 1 , सोने की चैन व एक कार बरामद किये गए है। ओर बताया की इस बाछिंत बदमाश पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा क्राइम रिपोर्टर मेरठ मंडल क्षेत्र न्यूज नेटवर्क खुर्जा बुलन्दशहर।
दि0-05/10/2025
