
? **शांति शिक्षा कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक क्षण!**
दि प्रे़म रावत फाउंडेशन ने *माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा राज्य* के अधिकारियों के साथ मिलकर एक समझौता (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं — जिसके माध्यम से वहां आने वाले समय में लगभग **6,000 सरकारी स्कूलों** के **1 लाख से अधिक शिक्षकों** तक **शांति शिक्षा कार्यक्रम (PEP)** पहुँचाया जाएगा।
?️ *“शिक्षक समाज के भविष्य को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं,”*
*श्री जितेन्द्र दहिया, (आईएएस)* ने कहा। *“यह कार्यक्रम न केवल उनके पेशेवर जीवन को समृद्ध करता है बल्कि उनके व्यक्तिगत विकास को भी पोषित करता है।”*
? यह केवल एक साझेदारी ही नहीं है — यह समाज में एक आंदोलन की पहल है। एक ऐसा आंदोलन जो शिक्षा के केंद्र में **गरिमा, आशा और आंतरिक शक्ति** को स्थापित करता है। ऐसा आंदोलन जिसकी तरंगें शिक्षक से विद्यार्थी, और विद्यार्थी कक्षा से समुदाय तक फैलेंगी।
इस तरह से *शांति शिक्षा कार्यक्रम* लोगों के निजी जीवन में सुख शांति की क्रांति लाने वाली है।
