विद्यार्थी परिषद घाटमपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा श्री रामस्वरुप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ में विद्यार्थियों से लगातार की जा रही अवैध वसूली, भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के विरोध में संवैधानिक रूप से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के समर्थन एवं उन्हें गुंडे कहे जाने के विरोध में शाम 5 बजे पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शित किया । इस मौके पर घाटमपुर जिला संयोजक उत्कर्ष शुक्ला ने कहा सरकार कोई भी हो कोई भी मंत्री हो अगर विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ताओं को या छात्रों को अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा या अभद्र टिप्पणी करेगा वह छोड़ा नहीं जाएगा जाएगा इसमें जिला संयोजक उत्कर्ष शुक्ला प्रांजल बाजपेई नगर मंत्री विकल्प बाजपेई नगर सह मंत्री उत्कर्ष तिवारी सार्थक सोनकर हरशु शर्मा कृष्ण बाजपेई आलोक समीर यश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
