आदमपुर पुलिस ने गोलगड्डा से 278.59किग्रा. चांदी संग दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तारदैनिक भास्कर युसूफ खान वाराणसीचोरी,लूट,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक आदमपुर वीरेन्द्र कुमार सोनकर की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान में बुधवार को गोलगड्डा रोडवेज बस से 278.59 किग्रा.चांदी के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम क्रमशः सौरभ तिवारी पुत्र रवि प्रकाश निवासी टेका पुरा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली व दूसरे का नाम राजा सेठ पुत्र सुभाष सेठ निवासी माधोपुर सिगरा वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के बारे में एडीसीपी अपराध सरवणन टी.ने बताया कि भारी मात्रा में चांदी बरामदगी के सम्बन्ध में आयकर विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों को अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आदमपुरा वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उ0नि0 अभय गुप्ता, उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी, उ0नि0 अजय यादव, उ0नि0 अनवार अहमद,का0 राहुल कुमार,का0 अरविन्द कुमार,का0 शिवाजी सिंह, हे0का0 राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
